गपशप

सीएम हाउस में गूंजे मालवी लोकगीत: बाल कलाकार को मुख्यमंत्री ने दुलारा, सुंदर लाल मालवीय दल ने दी प्रस्तुति

संस्कृति संचालनालय के 'होली मिलन समारोह' में उज्जैन के कलाकारों ने बांधा समां, साफा पहनाकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति संचालनालय द्वारा 4 मार्च 2026 को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में उज्जैन के लोक गायक सुंदर लाल मालवीय और उनके दल ने मालवी लोकगायन की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान उज्जैन के इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रस्तुति के बीच एक आत्मीय क्षण तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने दल में शामिल बाल कलाकार (सुंदर लाल मालवीय के नाती) मास्टर विरंश चौहान को स्नेहपूर्वक गोद में उठा लिया। इस पूरे वाकये का वीडियो फेसबुक पर भी साझा किया गया है।

समारोह में दी गई मालवी लोकगायन की प्रस्तुति में सुंदर लाल मालवीय मुख्य गायक रहे। उनके साथ कबीर मालवीय, रागिनी चौहान, यशस्विनी निगम, मास्टर विरांश चौहान, प्रेमा मालवीय और विवेक चौहान ने सहगायन कर समां बांधा। वाद्ययंत्रों पर ब्रजेश अंजान ने तबला, मनोज शर्मा ने पैड, अमरीश ने कीबोर्ड और कमल शिवालिया ने ढोलक पर शानदार संगत की।

Related Articles

Back to top button