सूरत गुजरात से आए 108 दिव्यांगों का समर्थ सेवा संस्थान ने किया सम्मान
श्री महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में सूरत गुजरात से आए उज्जैन दर्शन के लिए

उज्जैन। श्री महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्व में सूरत गुजरात से आए 108 दिव्यांगों का सम्मान समर्थ सेवा संस्थान द्वारा किया गया।
उपाध्यक्ष दीपक राजवानी ने बताया कि उज्जैन दर्शन के लिए आए दिव्यांग साथियों का समर्थ सेवा संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद पुरोहित एवं कमल गोयल के नेतृत्व में कैसरबाग बड़नगर रोड पर सम्मान किया गया। समर्थ सेवा संस्था के पदाधिकारियों बालकृष्ण नीमा, सुदेश नीमा, विक्रम चंद्रवंशी, लता चंद्रवंशी, कमलेश रीना सेंगर, सुनील महेश्वरी, राधा पाटीदार ने सभी 108 दिव्यांगों एवं उनकी सेवा में लगे 15 से अधिक साथियों का ऊपरना पहना कर एवं स्वल्पाहार देकर सम्मानित किया। सभी दिव्यांगों के चेहरे पर रौनक देखकर उज्जैन समर्थ सेवा संस्था की पदाधिकारी ने अपने आप को खुशकिस्मत समझा की इनकी खुशी में ही हमारी खुशी है। इस दौरान श्री द्वारकामाई चेरिटेबल ट्रस्ट सूरत गुजरात के मोहन क्षत्रीच, पंकज सोनी, हरीश पटेल, बलदेव पटेल, शैलेषपठान, असीन बोरासी, धवन भाई, अजय सिंह, रमेश भाई आदि मौजूद रहे।



