सेंट मदार कान्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

उज्जैन। सेंट मदार कान्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव परिसर में संपन्न हुआ।
समिति के अध्यक्ष शहजाद खान एवं प्राचार्य दरखक्षा खान ने बताया संत चमेली शाह परिसर मदार गेट में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद रीना तिवारी ने की। विशेष अतिथि नौशाद अहमद, असद खान ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने अपने उद्बोधन में कहा छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियां जिस ढंग से इन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दिया यह आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा सभी प्रस्तुतियां मन मोहने वाली थी। सेंट मदार कान्वेंट स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शानदार भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ने किया। आभार सचिव अब्दुल खालिक ने माना। उपरोक्त जानकारी नाजिया अहमद एवं उस्मान मुल्तानी ने दी।



