समाज संसार

सेन जयंती महोत्सव के लिए समिति गठित, ओम गहलोत बने अध्यक्ष

14 अप्रैल को शिप्रा तट रामघाट पर मनेगी संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती

उज्जैन। संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की 726वीं जयंती 14 अप्रैल को सर्व सेन समाज द्वारा मनाई जाएगी। रामघाट स्थित श्री सेनजी महाराज मंदिर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (चामुंडा माता मंदिर के सामने) में समाज की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ हरिराय वर्मा ने की। इसमें सर्वसम्मति से सेन जयंती महोत्सव समिति का गठन किया गया। समिति में ओमप्रकाश गहलोत को अध्यक्ष, शीतल परमार को सचिव और महावीर सेन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा महेंद्र निर्माण, आकाश सोलंकी, बसंत सेन, दिनेश छपरवाल व रोहित वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुशील सेन (फोटो), लाली गंगवाल व पोन्टिंग सेन को सह सचिव, कमलेश गंगवाल, हितेष राठौर व संजय श्रीवास को संगठन मंत्री तथा कुन्दन सेन (मामा) को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
यह जानकारी सर्वसेन समाज के अध्यक्ष शिवनारायण झाला, महेंद्र सेन दाऊ व भारत श्रीवास ने दी। बैठक का संचालन सुरेश सोलंकी ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ शेखर श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, रतनलाल वर्मा, सी.के. सोलंकी, कन्हैयालाल सेन, मोहनलाल वर्मा (एल.आई.सी.), उमेश भाटी, लाखन सेन, शरद सेन, निलेश वर्मा (बिल्डर), बन्नुलालजी सेन, राजेन्द्र कश्यप, अशोक राठौर, राजु वर्मा, सुनिल वर्मा (आर.ओ.), संजय सेन, शिवशंकर वर्मा, मुकेश सेन (मालीपुरा), अनूप सेन और धर्मेन्द्र खोरिया सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button