लोकल गपशप

स्वतंत्रता आंदोलन के नायक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का देश की आजादी में अमूल्य योगदान : डॉ जटिया

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय का जयंती समारोह

उज्जैन। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंजाब केसरी लाला लाजपत रायजी का जयंती समारोह अग्रवाल धर्मशाला गोला मंडी पर समारोह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहा कि देश की आजादी में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी का अमूल्य योगदान है। बाल, पाल और लाल जैसे महान क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। समारोह में विशेष अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय ने अपने प्राणों की आहुति दी और उनकी हत्या का बदला चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने लिया। समारोह के अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल पंचायत न्यास के ट्रस्टी विजय अग्रवाल ने लालजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने देश में पहली स्वदेशी पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की एवं लाहौर में टीबी जैसी खतरनाक बीमारी का 1500 बेड का टीबी अस्पताल 50 एकड़ भूमि पर अपनी मां गुलाब देवी के नाम से बनवाया जो आज पाकिस्तान का सबसे बड़ा अस्पताल है। लालाजी ने सामाजिक कार्यों को भी आगे रखा। साइमन कमीशन गो बैक आंदोलन में उनकी ब्रिटिश हुकूमत ने लाठियों के क्रूर प्रहार कर हत्या कर दी। श्री अग्रवाल जेसिस के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल एवं नवयुवक मंडल के अध्यक्ष इंद्रेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया का एवं भाजपा अध्यक्ष के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर संजय अग्रवाल का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में लालजी की तस्वीर पर माल्या अर्पण कर एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम गीत शर्मिला गुप्ता, संध्या अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल एवं राजश्री अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण से कार्यक्रम समाप्त हुआ। आभार प्रदर्शन जय किशन अग्रवाल ने माना। कार्यक्रम का सफल संचालन जैसीस अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला जैसीस संयोजक शकुंतला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अध्यक्ष संध्या अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम मित्तल, सचिव प्रिया मित्तल, टीना अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उषा गोयल,  जगदीश गोयल, महेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग, तरुण अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, डॉ सचिन गोयल अशोक गोयल, रेखा गुप्ता, निलेश सांघी गोयल, संजय अग्रवाल, डॉ नरेंद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित अग्रवाल जेसिस  के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button