हर्षोल्लास के साथ निकला संत सुंदरदास ध्वज चल समारोह, तीन समाजसेवियों को मिला ‘समाज रत्न’ सम्मान
खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने मनाई संत शिरोमणि 1008 सुंदरदास जी महाराज की 430वीं जयंती, युवाओं को दी शॉर्टकट से बचने की सलाह

उज्जैन। राष्ट्रीय संत शिरोमणि 1008 सुंदरदास जी महाराज के 430वें जन्मोत्सव पर खंडेलवाल वैश्य पंचायत उज्जैन द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम समाजजनों की उपस्थिति में संरक्षक सिद्धेश्वर दास, अध्यक्ष गोविंद खण्डेलवाल, सचिव अनिल सामरिया, कोषाध्यक्ष गुलशन नाटाणी, उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी, सहसचिव मनीष खंडेलवाल, समन्वयक राजेंद्र सोखिया, उत्सव प्रभारी देवेन्द्र जंघिनिया, भवन व्यवस्था प्रभारी मनीष मेहरवाल, मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता व अनिल गुप्ता सहित मनोनीत सदस्यों संध्या बैवाल, डिंपल रावत, गुंजन झालानी, सुनील झालानी, प्रवीण खंडेलवाल, सुशील समरिया, प्रदीप डंगायच, दिलीप पाटोदिया, नीरज बड़ेरा एवं शुभम सामरिया ने निशान पूजन कर ध्वज की स्थापना की। इसके पश्चात संत व ठाकुर जी की आरती की गई।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकला चल समारोह
आरती के बाद खण्डेलवाल वैश्य पंचायत भवन बुधवारिया से चल समारोह प्रारंभ हुआ। यह गीता कॉलोनी चौराहा, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा और गोंदा चौकी होते हुए पुनः पंचायत भवन पहुंचा। यहां मुख्य अतिथि मनीष खंडेलवाल (बाजरगान परिवार आगर वाले) का विशिष्ट स्वागत पंचायत द्वारा किया गया।
युवाओं को दी शॉर्टकट से बचने की सलाह
स्वागत उद्बोधन में संस्था अध्यक्ष गोविंद खण्डेलवाल ने संत के दोहों का जीवन में अनुसरण करने पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि का परिचय कोषाध्यक्ष गुलशन नाटाणी ने दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि मनीष खंडेलवाल ने समाज की गतिविधियों की सराहना करते हुए विशिष्ट आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की। उन्होंने युवाओं को जीवन में शॉर्टकट के माध्यम से धनार्जन न करने की सलाह दी।
तीन वरिष्ठों को ‘समाज रत्न’ सम्मान
इस अवसर पर समाज के तीन वरिष्ठ एवं विशिष्ट समाजसेवियों हनुमान प्रसाद रावत, रमेश मानकबोहरा एवं एन.एल. गुप्ता को जीवनपर्यंत सामाजिक सेवा के लिए ‘समाज रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान पत्र का वाचन पंचायत के जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता ने किया।
विभिन्न उपसंस्थाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में खंडेलवाल वैश्य पंचायत की सभी उपसंस्थाओं को उनकी निरंतर समाजहितैषी गतिविधियों में सहयोग के लिए आभार एवं प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। इनमें खंडेलवाल एक्टिविस्ट से राजेंद्र सोखिया व प्रदीप डंगायच, खंडेलवाल युवा परिवार से शुभम सामरिया व मयंक मामोडिया, खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप से नीरज बड़ेरा व लोकेश नाटाणी, खंडेलवाल प्रगति मंडल से प्रवीण खण्डेलवाल व प्रकाश गुप्ता, खंडेलवाल महिला मंडल से संध्या बेवाल व मधु सोखिया, खंडेलवाल लेडीज विंग से डिम्पल रावत व आशा बेवाल, खंडेलवाल क्वींस क्लब से गुंजन झालानी व रुचिता रावत, खंडेलवाल मित्र परिषद से धर्मेंद्र गुप्ता व महेश बड़ेरा, खण्डेलवाल युगल बीसी से एन.एल. गुप्ता व सत्यनारायण नाटाणी, खंडेलवाल सोशल ग्रुप से राजेश कुलवाल व रूपेश बूसर और खंडेलवाल आनंद परिषद से अशोक माचीवाल व राजेश गोलियां का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी ने किया तथा आभार सचिव अनिल सामरिया ने माना। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी सहभोज आयोजित हुआ।



