गपशप
हलवाई संघ का बड़ा निर्णय: शादियों में रात 11 बजे के बाद नहीं होगा कार्य, बचा भोजन जाएगा गौशाला
माँ अन्नपूर्णा हलवाई एवं सर्विस कैटर्स संघ उज्जैन का होली मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, विधायक कालूहैड़ा ने भोजन पहुँचाने हेतु वाहन देने की घोषणा की

उज्जैन। माँ अन्नपूर्णा धाम मोहनपुरा बड़नगर रोड पर शनिवार को माँ अन्नपूर्णा हलवाई एवं सर्विस कैटर्स संघ उज्जैन का होली मिलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हलवाई व्यवसाय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई और वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों में रात 11:00 बजे के बाद कार्य न करने और गरम भोजन न परोसने पर आम सहमति बनी।
समारोह प्रदेश महामंत्री कृष्ण वल्लभ भागवत के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सचिव अशोक सिंह गहलोत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहैड़ा, होटल एवं रिसोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष समाजसेवी रवि सोलंकी, प्रदेश महामंत्री कृष्ण वल्लभ भागवत, प्रदेश सचिव अशोक सिंह गहलोत एवं अध्यक्ष सतीश लश्करी ने दीप प्रज्वलन व माँ अन्नपूर्णा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदेशभर के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
संघ द्वारा अतिथियों का केसरिया दुपट्टा एवं माँ अन्नपूर्णा का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा प्रदेशभर से आए हलवाई संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का केसरिया दुपट्टा व सम्मान पत्र देकर बहुमान किया गया।
लेबर कमी व अधिक कार्य समय के चलते लिया निर्णय
अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री कृष्ण वल्लभ भागवत ने बताया कि मध्यप्रदेश हलवाई संघ ने निर्णय लिया है कि अब वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रमों में रात 11:00 बजे के बाद कार्य नहीं किया जाएगा और न ही गरम भोजन परोसा जाएगा। इस निर्णय पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। प्रदेश सचिव अशोक सिंह गहलोत ने बताया कि वर्तमान में लेबर की कमी, अत्यधिक कार्य समय और अन्य समस्याओं के चलते यह निर्णय आवश्यक हो गया था। इसके साथ ही बचे हुए भोजन को नगर निगम द्वारा संचालित गौशालाओं में भेजने का भी निर्णय लिया गया। इस नेक कार्य के लिए विधायक अनिल जैन कालूहैड़ा ने संघ को एक वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की रही उपस्थिति
समारोह में संघ के संरक्षक भंवरसिंह जादौन, जगदीश चौरषिया, भेरू दादा, रामजी भागवत, पन्नालाल शर्मा, देवीलाल शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, उदय सिंह कुशवाह, सह संयोजक ओम शर्मा, पवन जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भागवत, उपाध्यक्ष कैलाश बरेडिया, हुकमचंद मीणा, प्रकाश राजवानी, नरेश गौमे, प्रदीप बरेड़िया, दिनेश शर्मा, संजीव शर्मा, विष्णु उस्ताद, दयाराम उस्ताद, महामंत्री मुकेश राव वागले, लक्ष्मीनारायण नामदेव लच्छु काका, कोषाध्यक्ष मनमोहन तिवारी, सह कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, महेन्द्र कक्कड़, सचिव संतोष सिंह चौहान दरबार, सह सचिव विकास कुमरावत, अभय नीमा, हेमंत चौरषिया, अर्पित गौमे, अशोक भोला गुरू, श्याम पाटीदार, नीरज जैन, मंत्री धर्मेन्द्र परिहार, मुकेश बून, जगदीश शर्मा, प्रशांत शर्मा, महिला संघ मंत्री दुर्गा भाभी, संगठन मंत्री शिवनारायण राठौर, हरि उस्ताद, जितेन्द्र प्रजापत, भूपेन्द्र मालवीय, शंकर राजस्थानी ढाबा, दुर्गेश धाकड़, गौरव श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रकाश काबरा, मनोज चौरषिया, राहुल परमार, उदित सेठी और प्रवक्ता अंतरसिंह गेहलोत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यवसायी उपस्थित थे।



