गपशप

हिंदी सेवी डॉ. प्रभु चौधरी को मिलेगा ‘अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’

नारनौल (हरियाणा) में 12 मार्च को होगा अलंकरण; डॉ. शहेनाज शेख भी 'मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति सम्मान' के लिए चयनित

उज्जैन: राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के संगठन महामंत्री एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय डॉ. प्रभु चौधरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’ के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 12 मार्च को हरियाणा के नारनौल स्थित मनुमुक्त भवन में आयोजित 28वें अंतरराष्ट्रीय मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति समारोह में प्रदान किया जाएगा।
हिंदी और नागरी लिपि में योगदान के लिए सम्मान
अंतरराष्ट्रीय संस्था मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने बताया कि डॉ. चौधरी को यह सम्मान हिंदी एवं नागरी लिपि के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के दृष्टिगत दिया जा रहा है। इसी समारोह में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहेनाज शेख (नांदेड) को ‘मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक एवं राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
डॉ. प्रभु चौधरी और डॉ. शहेनाज शेख को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित होने पर राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के संरक्षक ब्रजकिशोर शर्मा, हरेराम वाजपेयी, डॉ. हरिसिंह पाल, डॉ. अशोक कुमार भार्गव, पदमचंद गांधी, डॉ. हरीशकुमार सिंह, सुवर्णा जाधव, डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. रचना पाण्डेय, डॉ. मुक्ता कौशिक, डॉ. अनवर शेख, निर्मल मेहता, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. शाकिर शेख, डॉ. दीप्ति गुप्ता, डॉ. अरूणा सराफ, संगीता केसवानी, डॉ. श्यामलाल चौधरी, सुंदरलाल मालवीय, माया मेहता, डॉ. प्रेरणा उबाळे, जगदीश कौर, रंजना पांचाल, मधुलता गुप्ता, डॉ. अरूणा शुक्ल, डॉ. रजिया शेख, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. मुमताज पठान, डॉ. तृप्ति भटनागर, संगीता तिवारी, प्रिया जैन, अंजना जैन, डॉ. दीप्ति शर्मा, मोहिनी गुप्ता, सुंदरलाल जोशी, सुधा शर्मा, डॉ. कृष्णा जोशी, डॉ. तृप्ति शर्मा, प्रीति बिंदल, खुशबु सिंह, मनीषा खेडेकर और पल्लवी द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button