धर्म-कर्म

हिन्दू सम्मेलन और भागवत कथा की समीक्षा बैठक में हुआ कथा व्यास पं. अजय शंकर तिवारी का सम्मान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुए आयोजन पर हुई चर्चा

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नीमनवासा में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन और हाल ही में संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मक्सी रोड पावासा स्थित एक गार्डन में आयोजित इस बैठक में आयोजनों की सफलता पर चर्चा की गई और कथा व्यास को भावभीनी विदाई दी गई।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आनंद खींची ने बताया कि समस्त सनातनियों को एकजुट करने के मुख्य उद्देश्य से 25 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में एक साथ हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया गया था। इसी श्रृंखला में नीमनवासा में भी यह भव्य आयोजन हुआ था, जिसकी रूपरेखा और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभाव को लेकर इस समीक्षा बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
इसके साथ ही, संजय पंवार (बालाजी टाइल्स परिवार) द्वारा 11 से 17 फरवरी तक नीमनवासा स्थित बालाजी टाइल्स कंपाउंड में आयोजित की गई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयोजक परिवार और उपस्थित समाजजनों द्वारा कथा व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी जी का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
इस समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह में मुख्य रूप से श्री अनुराग जैन, आनंद सिंह खींची, उमेश सिंह सेंगर, ओमप्रकाश जी पंवार, संजय पंवार, प्रदीप झा, विजय गोस्वामी, संतोष सिंह जी राणा, बंटी कलोडिया, नरेंद्र लोहार, तूफान मालवीय, कमल लोहार, प्रेम राठौर, कुबेर मालवीय, करण पवार, दशरथ सिंह, भगवान गुरु, हेमंत गुरु, हेमंत देव शर्मा और रमेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button