धर्म-कर्म
हृदयेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर हुई कलश स्थापना
10 दिवसीय शिव महापुराण व श्रीराम कथा का हुआ विश्राम

उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के हृदयेश्वर महादेव मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसी के साथ विगत 10 दिनों से चल रहे श्रीराम कथा, शिव महापुराण और शिव शक्ति महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
युवा मंच सत्संग समिति और सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। 10 दिनों तक चले इस आयोजन में व्यास गादी से भाई जी श्री प्रदीप जी संज्ञान महाराज ने शिव महापुराण कथा का रसपान कराया, वहीं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 भगवतानंद गिरि महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने श्रीराम कथा का श्रवण किया।
कार्यक्रम में शिव शक्ति महायज्ञ और आरती के मुख्य यजमान श्री राहुल बंसीलाल जी राठौर एवं राठौर परिवार रहे। महाशिवरात्रि पर पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर युवा मंच सत्संग समिति, महादेव कल्याण सेवा समिति, युवा मानव सेवा समिति, महिला मंच सत्संग समिति और गेहूं वितरण समिति ने सभी पधारे हुए अतिथियों, संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विशेष रूप से संस्थापक गोपाल बागरवाल, संयोजक विट्ठल नगर लीलाधर आदित्य, अध्यक्ष मनोहर परमार, उपाध्यक्ष फूलचंद जदिया, राजेश श्रीवास, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव पारस कुमार जैन, कोषाध्यक्ष ओम जी हरोड़ और कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र जैन किशन भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
युवा मानव सेवा समिति संयोजक रितेश वर्मा, अध्यक्ष डॉ. सागर मारोठिया, उपाध्यक्ष अर्जुन माली, अनिल पांचाल, सचिव लोकेंद्र रामी, सह सचिव अनिल लश्करी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र डोडिया, मार्गदर्शक सचिन ठाकुर, संगठन मंत्री अमित दुबे, दिनेश परमार, युवा महिला सत्संग समिति संयोजक गीताबेन रामी, अध्यक्ष लक्ष्मी लश्करी, उपाध्यक्ष भारती गुप्ता, नीता आतिया, सचिव नीता राठौर, योगिता आर्य, कोषाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, संगठन महामंत्री पिंकी यादव, कविता राय, हृदयेश्वर महादेव कल्याण सेवा समिति संयोजक हरि सिंह यादव, अध्यक्ष महेश सोनोने, पुजारी पंडित संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष रूप सिंह बुंदेला, सचिव अशोक कपूर, अनुज शर्मा, अंकुर शर्मा, बाबूलाल मारोठिया, गेहूं दान वितरण समिति संयोजक राजेश राणा, अध्यक्ष शिवनारायण जागीदार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार, अशोक शर्मा विश्वकर्मा आदि ने सेवाएं दी। इस भव्य आयोजन की जानकारी मंच प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अजीत मंगलम ने दी।



