होली मिलन समारोह और रंगपंचमी गेर को लेकर बलाई समाज युवा संघ की बैठक संपन्न
अध्यक्ष विशाल राठौर के नेतृत्व में रूपरेखा तय; कार्यक्रमों की सफलता के लिए समाजजनों ने की चर्चा

उज्जैन: बलाई समाज युवा संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह और रंगपंचमी गेर के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक युवा संघ के अध्यक्ष विशाल राठौर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और भव्य रूपरेखा तैयार की गई।
समाजजनों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के कई प्रमुख लोगों ने बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी हजारीलाल मालवी, मुकेश मालवी, बीएल चौहान, राजकुमार पटेल, विजय परमार, गजेंद्र हिरवे, ललित परमार, लखन परमार, राजेंद्र राठौड़, महेश सोलंकी, कपिल सरोजा, मारुति मालवीय, दीपक पंवार, अजय सिसोदिया, सुभाष गहलोत, विकास सिसोदिया, महेश परमार और सोनू मालवीय उपस्थित रहे। इन सभी की उपस्थिति में आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के अंत में पवन सिरोंज ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


