लोकल गपशप
120 बच्चों को जरूरी सामान के साथ दी स्कूल बैग किट
खेल संगम 2.0 में विजयी कर्मचारियों, टीमों को पुरस्कृत किया

उज्जैन। उन्हेल रोड के पास सारीबारी (सोडंग) से जुड़े खलाना रोड स्थित जे के सीमेंट उज्जैन इकाई में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें कई सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हुए।
जेके सीमेंट द्वारा ग्राम चकरावदा के शासकीय विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों को गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए आमंत्रित किया एवं स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए।
जे के सीमेंट उज्जैन ने अपनी सीईआर सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत कक्षा 01 से लेकर कक्षा 10 के 120 बच्चों को जरूरी समान के साथ स्कूल बैग किट उपहार में दिये एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।
इसी के साथ जे के सीमेंट द्वारा आस पास के ग्रामों के सरपंचों एवं अध्यापकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया एवं सभी का कंपनी के परिसर में पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं शाल पहना कर सम्मान किया।
मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि विगत सप्ताह कंपनी ने अपने कर्मचारियों के मनोबल एवं स्वास्थ का ध्यान रखते हुए खेल सप्ताह भी मनाया जिसे खेल संगम 2.0 का नाम दिया। इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाले कर्मचारियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर को जेके सीमेंट उज्जैन यूनिट के मुखिया आशुतोष श्रीवास्तव, मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष राहुल सिंह, सिक्युरिटी प्रमुख रामकरन चौधरी और सभी विभागों के सहयोगियों द्वारा सफल बनाया गया। कार्यक्रम के पधारे बच्चों, अध्यापकों, सरपंचों, कर्मकार भाइयों ओर जनसेवा में लगे वाहन चालक भाइयों ने जलपान का आनंद प्राप्त किया और जे के सीमेंट उज्जैन द्वारा दिये गये सम्मान ओर व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



