समाज संसार

15 मार्च को सतनाम सिंधी कॉलोनी में गूंजेंगे भजन, अंतरराष्ट्रीय गायक मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

चेटीचंड महापर्व को लेकर हुई सिंधी साहिती पंचायत और राष्ट्रीय सिंधी मंच की बैठक में निर्णय

उज्जैन। पूज्य सिंधी साहिती पंचायत एवं राष्ट्रीय सिंधी मंच की विशेष बैठक धनवानी हॉल में दीपक बेलानी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में समन्वयक संयोजक महेश परियानी के मार्गदर्शन में होने वाले चेटीचंड महापर्व के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान दीपक बेलानी ने घोषणा की कि पर्व के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक मोहित लालवानी अपनी प्रस्तुति देने उज्जैन आएंगे।
दीपक राजवानी ने बताया कि मोहित लालवानी का कार्यक्रम 15 मार्च, रविवार को शाम 7ः00 बजे से सतनाम सिंधी कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। लालवानी पहली बार उज्जैन आ रहे हैं। इस घोषणा का सभागृह में मौजूद सैकड़ो समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक में संरक्षक महेश गंगवानी, रमेश गजरानी, संयोजक अशोक राजवानी, राजकुमार परसवानी, किशोर मुलानी, ललित लुल्ला, सौरभ बेलानी, गुलशन, सुनील नवलानी भारतीय, यश खत्री, कपिल वाधवानी, विनोद लुल्ला, नितिन भीमवानी, विनीत उत्तमानी, लोकेश विजवानी, जयेश बजाज, किशोर बजाज, राजू धनवानी, राजेश भीमवानी (रासा), नरेंद्र सबनानी, पुरुषोत्तम पारिंगियानी, कमल देव नानवानी, राजकुमार केवलरामानी, विशाल चंदनानी, तुलसीदास राजवानी, दिलीप हीरानंदानी और गोपाल रचवानी उपस्थित थे। बैठक में मातृशक्ति के रूप में नेहा मोटवानी, दीपा बासवानी, पलक वाधवानी, सोनिया शर्मा, पूजा खेमानी, रिंकू बेलानी, रोशनी मुलानी, बबीता रोचवानी, शोभा शर्मा, दीपा खत्री, अंजू भाटिया, दीपा नाथानी, लता जीवनानी, हर्षा नामवानी, दीपा वासवानी, शालू दादलानी, कंचन केसवानी, भाविका मोटवानी, जया शीतलानी, गीत वाधवानी, अनीता राजवानी, दिशा शर्मा और कोमल खत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। अंत में आभार दीपा बासवानी ने माना।

Related Articles

Back to top button