26 फरवरी को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन और नगर भोज, नगरकोट से निकलेगी भव्य बारात
महाकाल आरती परिवार द्वारा आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम; भजन सम्राट किशन भगत और मनीष तिवारी बांधेंगे समां; मानसरोवर गेट पर भजनों के साथ दिया गया न्यौता

उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बाद अब बाबा महाकाल की नगरी में एक और भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 26 फरवरी 2026 को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन और विशाल नगर भोज आयोजित किया जाएगा। महाकाल आरती परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नरसिंह घाट के सामने स्थित कुमावत धर्मशाला में संपन्न होगा।
नगरकोट से निकलेगी शाही बारात
आयोजन के तहत बाबा महाकाल की भव्य बारात नगरकोट से प्रारंभ होगी। यह बारात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम 7ः00 बजे कार्यक्रम स्थल कुमावत धर्मशाला पहुंचेगी। बारात का स्वागत महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी और दिनेश पुजारी द्वारा किया जाएगा।
भजन संध्या में झूमेंगे भक्त
रिसेप्शन के दौरान भक्तिमय संगीत का आयोजन भी होगा। भजन सम्राट किशन भगत, मनीष तिवारी और श्वेता जोशी अपने सुमधुर भजनों से बाबा को रिझाएंगे और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
बारात और आयोजन के संयोजक मंडल में पार्षद राजेश बाथम, सांसद अनिल फिरोजिया, दादा दयालु नारायण यादव, जमनालाल यादव, हरि सिंह यादव और रवि राय सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे।
मानसरोवर गेट पर भजनों के साथ दिया गया न्यौता
इससे पूर्व, शिवरात्रि के उपलक्ष्य में महाकाल मंदिर के मानसरोवर गेट पर महेंद्र कटियार मित्र मंडल द्वारा भजन स्तुति का आयोजन किया गया। यहाँ भजनों के साथ महाकाल शयन आरती भक्तों द्वारा 26 तारीख के भंडारे (नगर भोज) का खुला निमंत्रण दिया गया। इस दौरान खेम सिंह तोमर, संजू बेस्ट, भूषण मंडलोई, पंकज जैन, दुर्गा यादव, कामिनी जी, रमेश भैया (ढोलक वाले), सुनीता यादव, सविता कुशवाहा, सुनीता बैस और ललित गहलोत ने भजनों की प्रस्तुति दी।
महाकाल आरती परिवार के सदस्यों ने धर्मप्रेमी जनता से इस 26वें रिसेप्शन और नगर भोज को सफल बनाने की अपील की है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, पंडित चंद्रशेखर वशिष्ठ, रामेश्वर दुबे, खेम सिंह तोमर, अनुदीप गंगवाल, प्रभात साहू, विशाल सोनी, राघव बगड़िया, राजा पांचाल, शैलेंद्र दुबे, वीरेंद्र परमार (रामनगर), पंकज जैन, धर्मेंद्र परिहार, संजय नहर, पुष्कर बाहेती, प्रकाश अहिरवार, विजय तिवारी, सुधीर पान वाले, शैलेंद्र भदोरिया, लाई अग्रवाल, एडवोकेट गोपाल शर्मा, गोपाल कमल यादव, कन्हैया लाल वर्मा, विजय भावसार, पिंकी यादव, संजय चतुर्वेदी (काल भैरव पुजारी), बबीता हटकरें, दुर्गा यादव, प्रवीण भागवत, सरिता कुशवाहा, उषा परमार, शिवनारायण अय्यर, सचिन अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अजय करपे, सेलू जोशी, अविनाश शर्मा, यशवंत उपाध्याय, त्रिलोक यादव आदि शामिल हैं।



