32 वर्ष की शानदार सेवा के बाद रमेश चंद सोलंकी उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज से सेवानिवृत्त
प्राचार्य डॉ. पेंढारकर के नेतृत्व में दी गई विदाई, लघुवेतन कर्मचारी संघ ने किया भव्य सम्मान

उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रमेश चंद सोलंकी 32 वर्ष से अधिक की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 6 सितंबर 1993 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 32 वर्ष, 5 माह और 23 दिन तक अपनी सेवाएं दीं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश पेंढारकर के नेतृत्व में उन्हें गरिमामय विदाई दी गई। इस उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ द्वारा रमेश चंद सोलंकी का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। संघ के उज्जैन जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी और उनकी टीम ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया। इसी कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के श्रीकांत उदगीर का भी स्वागत व सम्मान किया गया।
जिला सचिव मुकेश रायकवार ने बताया कि इस शुभ अवसर पर लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी, संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दशरथ सीहोते, अन्य संभागीय अध्यक्ष गुलशन मंसूरी, विभागीय अध्यक्ष सुनील खत्री, रामचंदर बाथम और जितेंद्र चौहान सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



