सेहतनामा

40 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद फार्मासिस्ट संजय जोगलेकर सेवानिवृत्त, हुआ भावपूर्ण सम्मान

सुस्ती, मस्ती और जबरदस्ती से दूर रहकर कार्य को गति देते रहे जोगलेकर: एम.आर. मंसूरी

जिला कुष्ठ कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह;

उज्जैन। फार्मासिस्ट संजय जोगलेकर के 40 वर्ष की बेदाग और सफल सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कुष्ठ कार्यालय उज्जैन में उनका सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने की।
समारोह का संचालन करते हुए न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष एम.आर. मंसूरी ने कहा कि संजय जोगलेकर सदैव सुस्ती, मस्ती और जबरदस्ती को दूर रखकर अपने कार्य को गति देते रहे। उन्होंने स्वास्थ्य को प्रथम मानते हुए राष्ट्रीय हित में सेवाएं दीं। ऐसे मानवता से भरे व्यक्तित्व को हम दिल से सलाम और हृदय से सम्मान करते हैं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. विक्रम रघुवंशी ने संजय जोगलेकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य के प्रति सदैव ईमानदार रहे।
शॉल-श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर दी विदाई
एम.आर. मंसूरी और हेल्थ एजुकेटर नारायण अकेला के नेतृत्व में उपस्थित साथियों ने संजय जोगलेकर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अंशुल चौधरी, राकेश मालवीय, राजा लश्करी, रणजीत सिंह, राम सूर्यवंशी और श्याम चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार नारायण अकेला ने माना।

Related Articles

Back to top button