सेहतनामा

5 दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर प्रारंभ

उज्जैन में हर माह लगेगा नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल का 5 दिवसीय निःशुल्क शिविर

महाकाल वन मेला 2026 में उत्कृष्ट स्टॉल के प्रथम पुरस्कार विजेता, बिना बताए नाड़ी देखकर करेंगे अचूक रोग निदान, जड़ी-बूटियों से होगा सभी जटिल बीमारियों का शास्त्रोक्त उपचार
उज्जैन। हाल ही में संपन्न हुए ’महाकाल वन मेला 2026’ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित, जबलपुर के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल अब उज्जैन में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं।
जनता के आग्रह को देखते हुए वैद्यजी द्वारा उज्जैन में प्रतिमाह 20 से 24 तारीख तक 5 दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस माह यह शिविर जायसवाल धर्मशाला, क्षीरसागर गेट, नई सड़क, प्रकाश टॉकीज की गली के बाजू में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
“बिना बताए जानें अपना रोग, एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण समाधान“
माँ दुर्गा वन औषधि संजीवनी अनुसंधान के डायरेक्टर एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य संतोष आनंद जायसवाल की सबसे बड़ी विशेषता उनका नाड़ी ज्ञान है। उनका दावा है कि मरीज को अपनी बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं है; वे केवल नाड़ी देखकर शरीर के रोगों का सटीक पता लगा लेते हैं। इस शिविर में चमत्कारी संजीवनी जड़ी-बूटियों के माध्यम से शास्त्रोक्त विधि द्वारा मरीजों का सफल उपचार किया जाएगा।
इन जटिल रोगों का होगा आयुर्वेदिक इलाज
हस्तलिखित पर्चे में दी गई जानकारी के अनुसार, वैद्य जी के पास कई गंभीर और पुरानी बीमारियों का इलाज उपलब्ध है। इनमें मुख्य रूप से स्नायु व तंत्रिका रोगः मिर्गी, माइग्रेन, साइटिका, लकवा (नया या पुराना), मानसिक रोग, उदर एवं श्वास रोगः दमा (अस्थमा), अल्सर, 84 प्रकार के वात रोग। गुदा रोगः भकंदर, 6 प्रकार की बवासीर (मात्र 5 मिनट में मस्सा निकालकर हाथ में देने का दावा)। अन्य गंभीर बीमारियांः 4 प्रकार की पथरी, थायराइड, शुगर, ब्लड प्रेशर (हाई/लो), किडनी की समस्या, सर्वाइकल, प्रोस्टेट, ब्लॉकेज, सूजन। स्त्री-पुरुष रोग व शारीरिक समस्याएंः संतानहीनता, बच्चेदानी की गठान, आंचल की गठान, मोटापा कम करना एवं दुबले लोगों का वजन बढ़ाना, घुटनों, कमर और एड़ी का दर्द। इसके अतिरिक्त शुद्ध शिलाजीत और तनाव मुक्ति की दवाइयां भी जड़ी-बूटियों द्वारा निर्मित कर प्रदान की जाती हैं।
महाकाल वन मेला में मिला था सर्वोच्च सम्मान
विदित हो कि 11 से 16 फरवरी 2026 तक दशहरा मैदान, उज्जैन में आयोजित ’महाकाल वन मेला’ में वैद्य संतोष आनंद जायसवाल को उनके नवाचार, जड़ी-बूटियों के ज्ञान और ग्राहकों से उत्कृष्ट संवाद के लिए ’उत्कृष्ट स्टाल (निजी श्रेणी)’ का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह सम्मान उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. समिता राजोरा भावसे द्वारा प्रदान किया गया था।
अन्य शहरों के मरीजों के लिए भी सुविधा
उज्जैन के साथ-साथ वैद्य जी अन्य शहरों में भी नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भोपाल में प्रतिमाह 15 से 19 तारीख तक होटल पार्क, रंगमहल टॉकीज के बाजू, टी.टी. नगर, न्यू मार्केट में। इंदौर में प्रतिमाह 25 से 30 तारीख तक चौकसे धर्मशाला, परदेशीपुरा, सुभाष नगर चौराहा पर सेवाएं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए मरीज मोबाइल नंबर 9755703571, 9300644113 पर संपर्क कर सकते हैं या यूट्यूब चैनल ‘दुर्गा वन औषधी’ पर उनके उपचार के तरीके देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button