समाज संसार

60वीं पुण्यतिथि पर उठी मांग सावरकर को मिले ’भारत रत्न’

मुनी नगर स्थित सावरकर उद्यान में दी गई श्रद्धांजलि, शासन से की अपील

उज्जैन। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी मिलिंद पन्हालकर ने सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शासन से उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’भारत रत्न’ देने की मांग की।
पन्हालकर ने मुनी नगर चौराहा दो तालाब स्थित सावरकर उद्यान में वीर सावरकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सरकार से उन्हें यह सम्मान देने का आग्रह किया है। इस दौरान अतुल करंदीकर, महेंद्र गोरे, प्रदीप जोग, बसंत आप्टे और प्रभाकर गाढ़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग श्री पन्हालकर विगत 4 वर्षों से कर रहे है।

Related Articles

Back to top button