गपशप
सरस्वती विद्या मंदिर में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस
शिक्षा के साथ संस्कार के भाव को सशक्त किया

उज्जैन। सरस्वती विद्या मंदिर संस्कृति भवन, ऋषि नगर, में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अनुराग जैन समिति के सचिव एवं मालवा प्रांत सहसचिव (पूर्व छात्र), विशेष अतिथि अभय त्रिवेदी (पूर्वछात्र), गोवर्धन लाल त्रिवेदी इंटरनेशनल स्कूल संचालक, सुमित भार्गव ( पूर्व छात्र) असिस्टेंट प्रोफेसर, समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश गुप्त, समिति सदस्य ओमप्रकाश गर्ग, विद्यालय प्राचार्य भगवान सिंह ठाकुर, शिक्षा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एकता इंग्ले उपस्थित रहे।
गणतंत्र का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों का सुदृढ़ विकास करना रहा। यह कार्यक्रम भारत के गणतंत्र बनने के गौरवशाली अवसर पर शिक्षा के साथ संस्कार के भाव को सशक्त करने हेतु आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा ध्वज फहराया गया, एन.सी.सी कैंडिडेट द्वारा परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का कुमकुम तिलक कर स्वागत एवं परिचय भगवान सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया, तदुपरांत माध्यमिक तथा उच्चतर स्तर के हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व से परिचित कराना तथा उन्हें एक जागरूक, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया गया।
विद्यालय परिवार का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, सामाजिक दायित्व और नैतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से भैया बहनों ने पिरामिड बनाकर, योगासन करके, लाठी, तलवार चला कर एवं नृत्य के माध्यम से , सामूहिक गीत ,घोष बजाकर, भाषण द्वारा यह संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित न होकर राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने का संकल्प भी था। साथ ही विद्यालय आचार्य सुश्री राखी सिसोदिया द्वारा व्यक्तिगत गीत की प्रस्तुति देते हुए । कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की बेला में हमारे पूर्व छात्रों द्वारा समस्त भैया बहनों के समक्ष सरस्वती विद्यालय से जुड़े पूर्व के अनुभवों को साझा किया । तथा यह संकल्प दिलाया की आप इसी तरह से इस विद्यालय से संस्कार, चरित्र ,शिक्षा सीख कर जाएं और जीवन में तरक्की करें । तथा जो विज्ञान विषय में सर्वश्रेष्ठ नंबर लेकर आएगा उसे सुमित भार्गव द्वारा 501 रुपए पुरस्कार में दिए जाएंगे। संचालन कन्या भारती अध्यक्ष गुंजन जोशी ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं सहसंयोजक ज्योत्सना पचोरिया एवं डॉ रश्मि घाट पांडे के सानिध्य में संपूर्ण हुआ।



