सिंहस्थ 2028 के निर्विघ्न सफलता के लिए हुए 18 दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति 1 फरवरी को
नित्य भैरव महायज्ञ की पूर्णाहुति पर होगी दिव्य भव्य भण्डारा प्रसादी

उज्जैन। पीपलीनाका स्थित श्री कुचैरा भैरवनाथ (अष्ट भैरव) मंदिर पर 18 दिवसीय भैरव महायज्ञ किया जा रहा हैं जिसकी पूर्णाहुति 1 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे होगी।
शासकीय पुजारी दुर्गा मंगल गहलोत ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से प्रतिवर्ष विश्वशांति, जनकल्याण और आगामी सिंहस्थ 2028 के निर्विघ्न सफलता के लिए महायज्ञ किया जा रहा हैं महायज्ञ का यह 41वा वर्ष है। 18 दिनों से नित्य भैरव महायज्ञ, यज्ञाचार्य जय शिव शर्मा, विकास शर्मा एवं राम बैरागी के आचार्यत्व में किया जा रहा हैं। जिसकी पूर्णाहुति 1 फरवरी को दिव्य भव्य भण्डारा प्रसादी के साथ होगी। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ एवं महाकाल सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी के साथ पुजारी महासंघ के समस्त कार्यकारिणी एवं सहयोगी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में शिव कुमार गेहलोत, पर्वत सिंह एवं मंगल पुजारी (पुजारी महासंघ नगर अध्यक्ष) ने नगर की धर्मप्राण से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की हैं।



