पाठशाला

एआई का विवेकपूर्ण उपयोग ही समाज को देगा सकारात्मक दिशा: डॉ. प्रशांत पुराणिक

शासकीय कन्या पीजी कॉलेज में 'सेफर इंटरनेट डे' पर एआई सुरक्षा पर व्याख्यान

​उज्जैन। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा ‘सेफर इंटरनेट डे-2026’ के अवसर पर ‘स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेस – एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज़ ऑफ ए.आई.’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
​प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एआई आज के युग की आवश्यकता है, किंतु इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
​सुरक्षित उपयोग पर दिया जोर
मुख्य वक्ता एनआईसी उज्जैन की जिला सूचना अधिकारी (वैज्ञानिक ‘ई’) सुचिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता तथा डिजिटल जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी (वैज्ञानिक ‘सी’) विवेक माहवार ने एआई के व्यावहारिक पक्षों और सामाजिक प्रभावों को समझाया।
​इनका रहा सहयोग
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रश्मि भार्गव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंगलेश्वर ठाकरे के मार्गदर्शन में हुए आयोजन का संचालन डॉ. विक्रांत शाह ने किया। आयोजन में डॉ. रेखा शाहपुरकर, दीपक नामदेव, सईद पटेल, विकास प्रजापति, रमेश पटेल एवं विवेक दुबे ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में आभार डॉ. मंगलेश्वर ठाकरे ने माना।

Related Articles

Back to top button