पाठशाला
राष्ट्रीय सेवा योजना से होता है व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- डॉ. आभा तिवारी
शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष इकाई शिविर में हुआ बौद्धिक सत्र

उज्जैन। राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। यह शिविर विद्यार्थियों को उनमें अंतर्निहित प्रतिभा के परिष्कार अवसर देता है।
यह बात शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, उज्जैन के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष इकाई शिविर में शनिवार को गोद ग्राम – चिंतामन जवासिया में डॉ. आभा तिवारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, कायथा ने बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने की। सत्र का संचालन अमेय उदेनिया ने किया और आभार लक्ष्य सोमानी ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ और बड़ी संख्या में रासेयो उपस्थित रहे। आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने दी।



