राजनीति

ओमप्रकाश मोहने बने भाजपा अजा मोर्चा के इंदौर संभाग प्रभारी

सांवेर में प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार से की भेंट, बाबा महाकाल के पावन दुपट्टे से हुआ स्वागत

उज्जैन। सर्व रविदास अनुयायी समाज परिषद मध्य प्रदेश के महासचिव रमेश चंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गुरु रविदास विश्वमहापीठ भारत के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मोहने को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का इंदौर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल की सहमति और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य की अनुशंसा पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा की गई है।
सांवेर में की सौजन्य भेंट और जताया आभार
नवीन दायित्व मिलने के पश्चात ओमप्रकाश मोहने ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार से उनके सांवेर स्थित निज निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मोहने का साफा बांधकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के पावन दुपट्टे से आत्मीय स्वागत किया गया। मोहने ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी हुई।
संगठन को मिलेगी नई दिशा
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष परमार ने ओमप्रकाश मोहने को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। वहां उपस्थित जनों ने मोहने का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और इष्ट मित्रों ने संगठन को सशक्त बनाने एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button