ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: उज्जैन के रवि यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली में दी गिरफ्तारी
किसानों और युवाओं के हक के लिए जंतर-मंतर पर सरकार को दी चुनौती, पटेल नगर थाने में दी गिरफ्तारी

नई दिल्ली/उज्जैन। ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उज्जैन जिला युवा कांग्रेस सचिव रवि यादव ने अपने साथियों और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में पटेल नगर थाने में गिरफ्तारी दी।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस ट्रेड डील से किसानों के अधिकार दांव पर लग जाएंगे और युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा।
युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब भी किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी होगी, वे सड़कों पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को सीधे तौर पर चुनौती दी है।



