पाठशाला

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक ए. विनोद का किया सारस्वत सम्मान

दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में न्यास की महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उज्जैन. शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक ए. विनोद के उज्जैन आगमन पर न्यास की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर सारस्वत सम्मान किया। यह कार्यक्रम दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में डॉ. प्रेरणा मानना के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सावित्री महंत, डॉ. प्रीति उपाध्याय, ज्योति दीक्षित, सुकीर्ति व्यास, मनीषा व्यास, पुष्पा सोनी, डॉ. डॉली गिरी गोस्वामी, समीक्षा व्यास, लीना शर्मा, दीप्ति त्रिवेदी, डॉ. हेमलता बैरागी, श्रुति श्री, ज्योति यादव, शालिनी वैद्य, अद्वि श्रीवास्तव, डॉ. तारा परमार, माया यादव, रचना शर्मा और ऊषा सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button