राजनीति

शहर कांग्रेस कमेटी ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

अजय राठौर की माताजी, अरुण रोचवानी के बड़े भाई एवं रवि राय के मामा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

उज्जैन। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री अजय राठौर की माताजी गंगा देवी राठौर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी के बड़े भाई अशोक रोचवानी और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय के मामा छोटेलाल राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, आनंद मीणा, बबलू खींची, शहर सेवादल महिला अध्यक्ष सीमा पटेल, शहर कार्यकारिणी सदस्य सोनिया ठाकुर, बंटी फैज़ मोहम्मद, दारा सिंह, राणा साहब, रमेश सांखला, अनिल देवघर, अनवर बाबा, देवेंद्र पाटनी, भारत अंजना, चेतन भट्ट, भूरू गौर, उत्तम जायसवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव और पार्षद प्रेमलता ओम रामी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button