समाज संसार

वाजपेयी और यासिर अराफात की स्मृति में चला नेकी का वाहन, आधी रात को बांटे कंबल

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की पहल, एटलस चौराहे से हुआ शुभारंभ; हर सप्ताह दो महान शख्सियतों की स्मृति में निकलेगा वाहन

उज्जैन। भीषण ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के लिए सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नेकी के वाहन का शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी और फिलीस्तीन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं नोबेल पुरस्कार विजेता यासिर अराफात की स्मृति में चलाए गए इस वाहन के माध्यम से संस्था सदस्यों ने मध्य रात्रि में शहर के विभिन्न भागों में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।

सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और संयोजक हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीत ऋतु से बचने के लिए जरूरतमंदों के हित में यह पहल की गई है। वाहन का शुभारंभ एटलस चौराहे से अतिथि इरशाद कुरैशी और सोहेल कुरैशी ने किया। संरक्षक सैयद आबिद अली मीर और उपसंयोजक सैयद उस्मान हसन ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह दो महान शख्सियतों की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया जाएगा। इसी क्रम में इस सप्ताह वाजपेयी और अराफात की स्मृति में वाहन चलाया गया।

आधी रात को शहर में निकले सदस्य, इनका रहा सहयोग

भीषण ठंड के बीच मध्य रात्रि में डॉ. आमिर खान, शाकिर शेख, अभिषेक सिसोदिया, एडवोकेट समीर खान, बाबर खान, आशीष भार्गव, मोहम्मद फारूक, अबूबकर मंसूरी और कॉन्ट्रैक्टर ने शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। नेकी के वाहन के संचालन में सोनू सिंह आनंद, रफीक खान मुन्ना भाई, ठाकुर साहब, रिजवान नागोरी, जावेद भाई सुपर बाजार, यूनुस शेख, नासिर मंसूरी, हाजी हनीफ भाई रंगवाला, दरख्शा खान, सेंट मदार कॉन्वेंट स्कूल, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, कमर अली, जाहिद नूर एडवोकेट, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जहीर नागोरी और मुश्ताक खान ठेकेदार का सहयोग रहा। यह जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी।

Related Articles

Back to top button