पाठशाला

लोकमान्य तिलक महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव

सामान्य प्रश्नोत्तरी में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय प्रथम, जिले की 7 टीमों ने लिया हिस्सा

उज्जैन। लोकमान्य तिलक विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत हुई सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले की 7 टीमों ने सहभागिता की। स्पर्धा में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने प्रथम, पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ने द्वितीय तथा शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेष त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर प्रो. अमित जैन एवं क्विज समिति सदस्य डॉ. अंजलि शाह व डॉ. योगेश मिश्रा ने किया।

​आयोजन का संयोजन युवा उत्सव संयोजिका डॉ. नितिशा तोषनीवाल तथा समिति सदस्य डॉ. ममता पंड्या व प्रो. सोनल गोथा ने किया। विजेताओं को लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष वरुण गुप्ता, सचिव अर्जुन कनाड़ी एवं कार्यपालन अधिकारी गिरीश भालेराव ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button