पुष्य नक्षत्र पर बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार 28 नवंबर को
फ्रीगंज स्थित धन्वंतरि आयुर्वेद में शाम 5 से 7 बजे तक होगा आयोजन, 16 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

उज्जैन. बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से धन्वंतरि आयुर्वेद की ओर से शनिवार, 28 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन फ्रीगंज में एसएस हॉस्पिटल के पास स्थित धन्वंतरि आयुर्वेद केंद्र पर शाम 5 से 7 बजे तक होगा।
आयोजन में 0 से 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पंजीयन शुल्क 50 रुपए रखा गया है। अभिभावक अपने बच्चों को इसका लाभ दिलाने के लिए मोबाइल नंबर 9174611211 पर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।
आयुर्वेदिक परंपरा में स्वर्णप्राशन को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि, स्मरण शक्ति तथा शारीरिक व मानसिक विकास में सहयोगी माना जाता है। धन्वंतरि आयुर्वेद ने अभिभावकों से इस आयोजन में सहभागिता कर बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया है।



