निःशुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर में तीन दिन की दवा से मिला पांच साल पुराने दर्द में आराम
जायसवाल धर्मशाला में 24 नवंबर तक चलेगा शिविर, बिना बताए रोग जानने व एक ही छत के नीचे उपचार की सुविधा

उज्जैन | क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। 20 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में जबलपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल सुबह 9 से रात 9 बजे तक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। शिविर में एक ही छत के नीचे बिना बताए रोग जानने और संपूर्ण रोगों के समाधान की सुविधा उपलब्ध है।
शिविर का लाभ ले रही उज्जैन निवासी संतोष गहलोत और रमेश गहलोत ने बताया कि संतोष पिछले पांच वर्षों से हाथ व कोहनी के दर्द, सूजन और उंगलियों की झनझनाहट से परेशान थीं। 20 नवंबर को शिविर में वैद्य जायसवाल से परामर्श लेकर तीन दिन की दवा लेने के बाद उनकी सूजन कम हुई है और दर्द में काफी आराम मिला है। उन्होंने अन्य पीड़ितों से भी शिविर में पहुंचकर उपचार कराने का आग्रह किया।
पिछले 25 वर्षों से प्राचीन जड़ी-बूटियों से पुराने व असाध्य रोगों का उपचार कर रहे वैद्य जायसवाल के शिविर में बिना सर्जरी मात्र पांच मिनट में मस्सा निकालने की सुविधा है। इसके अलावा मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, थायराइड, लीवर, किडनी, पथरी, बवासीर, साइटिका, लकवा, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया वात, चर्म रोग, सफेद दाग, मोटापा, गुप्त रोग, निःसंतानता और महिला रोगों की आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध हैं। बच्चों की स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी बढ़ाने की विशेष दवाएं भी दी जा रही हैं। वैद्य जायसवाल ने विशेष रूप से मानसिक रोग, गठिया वात, पुरानी सूजन और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों सहित शहरवासियों, श्रद्धालुओं और महाकाल दर्शनार्थियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
वैद्य जायसवाल आगामी 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वन मेले, 25 दिसंबर से मेला अवधि तक ग्वालियर के व्यापार मेला प्रदर्शनी सेक्टर और आगामी महाकाल वन मेला उज्जैन में भी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। दूर-दराज के मरीजों के लिए पार्सल से दवा मंगाने की सुविधा भी है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 और 9300644113 पर संपर्क किया जा सकता है।



