Uncategorizedसमाज संसार

गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश उत्सव पर अपंग आश्रम में बांटे दूध, ब्रेड और फल

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, महाकाल मार्ग स्थित आश्रम में उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

उज्जैन। सिख समाज के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश उत्सव पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी ने महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में आश्रमवासियों को दूध, ब्रेड और फल का वितरण किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर गुरु नानक देव का स्मरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद सादिक मंसूरी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, विनीत सोलपंखी, एडवोकेट समीर खान, बाबर खान, शरीफ खान और इकबाल उस्मानी ने गुरु नानक देव के महान कार्यों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यह जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और संयुक्त सचिव शाकिर शेख ने दी।

Related Articles

Back to top button