श्री चिड़ार समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
‘‘प्रतिभाओं के सम्मान से सशक्त होता है समाज का भविष्य’’- विधायक अनिल जैन

उज्जैन। श्री चिड़ार समाज द्वारा समाज संरक्षक रहे स्व. श्री रामेश्वर गोईयाजी एवं स्व. श्री हरिनारायण हनुमन्तैयाजी की स्मृति में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मोहन चंदेल एवं धर्मेन्द्र गोईया ने बताया कि समाज संरक्षक पुरषोत्तम मगरे एवं पूर्व अध्यक्ष भगवानदास ब्रामनिया के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि ‘‘जब समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है, तो वह केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि अपने पूरे भविष्य को सशक्त बनाता है।’’ इस दौरान प्रिंस चिड़ार, निकिता चिड़ार, जिया गोईया, नंदनी मगरिया, पूर्वांश गेहलोत, हर्षित आठिया आदि का सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठ रवि चंदेल, प्रेमनारायण बरहा, हरिश आठिया, शिवदयाल बेलिया, कमलेश धंधेरे, सचिन मगरे, नारायण आठिया के संयोजन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बच्चों को केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भगवानदास हनुमन्तैया, दीपक गोईया, शैलेंद्र हनुमन्तैया, हरिश आठिया, शंकर गेहलोत, दीपक धंधेरे, मोहन आठिया, सुनील गेहलोत, महेशचंद्र आठिया, निहाल सिंह, दिलीप गेहलोत, ऋतिक आठिया, रवि आठिया, अनिल आठिया, जितेंद्र चिड़ार, आनंद बरहा, देवीसिंह पंवार, प्रदीप गोईया, हरप्रसाद चंदेल, सन्नी गोईया, सुनीता आठिया, विद्या हनुमन्तैया, मधु बरहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



