कंट्रोवर्शियल

कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र में अवैध पार्किंग हटवाई, वसूली करने वालों को दी समझाइश

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार ने किया मुआयना, दर्शन व पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी

उज्जैन। श्री कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र में मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने अवैध पार्किंग हटवा दी है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देशन में मंदिर प्रबंध समिति की सचिव एवं तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार ने मंदिर क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अवैध पार्किंग के माध्यम से श्रद्धालुओं से रुपए वसूल रहे तत्वों को समझाइश दी और अवैध पार्किंग हटवाई।

मुआयने के दौरान तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से दर्शन, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। इस पर श्रद्धालुओं ने मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशन में कालभैरव लोक बनने तक व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा जारी रहेगी और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button