रोल बॉल स्पर्धा में अक्षत इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक
उज्जैन रोल बॉल एसोसिएशन की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

उज्जैन। उज्जैन रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अक्षत इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। इस उपलब्धि के साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
संपर्क अधिकारी राखी मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने और स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों में वंश परमार, अथर्व सिंह बघेल, अंशुमन, आयना, धनंजय धाकरे, तेजस त्रिवेदी, प्रियांक सिंदल, लाई सिंह वर्मा, विवान सिंह, एडॉल्फ, शौर्य जैन, चित्रांश राठौर, दुर्वा व्यास, मोहम्मद पटेल, प्रणय गहलोत और वेदांश पाटीदार शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन आनंद पंड्या, डायरेक्टर डॉ. राहुल पंड्या और एकेडमिक डायरेक्टर सरोज वागले ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने खिलाड़ियों के परिश्रम, खेल भावना, प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।



