पाठशाला

77वें संविधान दिवस पर हुई ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थी पुरस्कृत

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, वक्ताओं ने कहा- संविधान देश की एकता और अखंडता का महान ग्रंथ

​उज्जैन। 77वें संविधान दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अमरपुरा स्थित द लर्निंग हब में प्राइमरी और मिडिल के छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में टॉप 10 विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को सोसाइटी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।

​सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और संरक्षक सैयद आबिद मीर ने बताया कि मुख्य अतिथि शिक्षाविद गौसिया वारसी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान पूर्ण हुआ था, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए। अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट समीर खान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान निर्माण में सर्वोच्च योगदान दिया। संविधान देश की एकता और अखंडता का महान ग्रंथ है, जो हमें अनेक मौलिक अधिकार प्रदान करता है। सभी भारतीयों को इसकी रक्षा के लिए सजग रहकर मानवता, प्रेम और सद्भाव के साथ बर्ताव करना चाहिए।

​प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और सचिव धर्मेंद्र राठौर के अनुसार विशेष अतिथि मध्यप्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, शिक्षाविद सैयद सईद अली, पार्षद प्रतिनिधि अनवर नागोरी, इरशाद कुरैशी, अनुदीप गंगवार और बाबर खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुमताज अली, एडवोकेट जाहिद नूर, नासिर मंसूरी, साकिर शेख, सादिक मंसूरी, कमर अली, सैयद उस्मान हसन और जहीर अहमद सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। संचालन इकबाल उस्मानी ने किया और आभार संयोजक हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने माना।

 

Related Articles

Back to top button