महेश धाम पर सामूहिक एकादशी उद्यापन, आठ जोड़ों का हुआ तुलसी विवाह
माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल का दो दिवसीय आयोजन, निकली शोभायात्रा और हुए आठ गौदान

उज्जैन। श्री माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत महिला मंडल द्वारा देव प्रबोधनी एकादशी के अवसर पर मंगलनाथ रोड स्थित महेश धाम पर दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन, तुलसी विवाह एवं गौदान का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संध्या हेड़ा एवं सचिव वंदना जैथलिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 जोड़ों का एकादशी उद्यापन और 8 जोड़ों का तुलसी विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।
मुख्य आयोजक निशा मुंदड़ा, संगीता भूतड़ा, शोभा मुंदड़ा और पुष्पा मंत्री ने बताया कि 21 नवंबर को आयोजन के दौरान शोभायात्रा निकाली गई, जिसका स्वागत उज्जैन नगर माहेश्वरी सभा अध्यक्ष संजय लड्ढा एवं माहेश्वरी महालोक अध्यक्ष दिलीप लोया व उनकी कार्यकारिणी ने किया। आयोजन के अगले दिन 22 नवंबर को 8 गौदान संपन्न हुए तथा दोपहर 12:30 बजे उज्जैन के समस्त माहेश्वरी बंधुओं की सपरिवार भोजन प्रसादी हुई। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र भूतड़ा एवं महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष संगीता भूतड़ा ने दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माया दिलीप लोया, मधु संजय लड्ढा, सुनीता दिनेश लड्ढा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा, वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र भूतड़ा, श्री माहेश्वरी टाइम्स पत्रिका के संपादक पुष्कर बाहेती, वीरेंद्र गट्टानी और उज्जैन जिला महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा राठी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में पुष्कर बाहेती, तेजदेवी तोषनीवाल, शांता मंडोवरा, भूपेंद्र भूतड़ा और लक्ष्मीनारायण मुंदड़ा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाज के शैलेंद्र राठी, राधेश्याम भूतड़ा, निरंजन हेड़ा, राजेश पलोड़, पीयूष हेड़ा, श्याम पलोड़, रमेश हेड़ा, नरेंद्र चितलांग्या, रेखा मंत्री और सीमा पलोड़ मौजूद रहे।



