राजनीति

महंगाई और पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

शास्त्री नगर व इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र सरकार की नीतियों का किया विरोध

उज्जैन। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट से वाहन खराब होने, शक्कर के बढ़ते दाम और बिजली के भारी भरकम बिलों के विरोध में कांग्रेस ने शहर में उग्र प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में शास्त्री नगर और इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में विशाल पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का कड़ा विरोध जताया।

जयसिंहपुरा से राजीव रत्न तक शास्त्री नगर ब्लॉक का मार्च

शास्त्री नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. बबलू खींची के नेतृत्व में जयसिंहपुरा जैन मंदिर से राजीव रत्न तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। पैदल मार्च के पश्चात नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, वीनू कुशवाहा, देवव्रत यादव, चंद्रभान सिंह चंदेल, अभिषेक लाला और संचित शर्मा ने महंगाई के विरुद्ध सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर शिव लश्करी, वरुण शर्मा, आनंद मीणा, दुर्गेश धवन, ऋतुराज सिंह चौहान, अतुल सक्सेना, चेतन भाट, प्रतीक जैन, सोनू चौधरी, सोनू यादव, रामेश्वर कुमावत, अर्पित यादव, यश जैन, प्रकाश सोलंकी, निर्भय त्रिवेदी, रश्मि त्रिवेदी, आशीष डोंगरे, अर्जुन राठौर, सतीश मीणा, अर्जुन माली, सुनील भावसार, चेतन माली, पीयूष सारवान और सोनू परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार जितेंद्र चौधरी ने माना। जानकारी दीपेश जैन ने दी।

आगर रोड से पेट्रोल पंप तक इंदिरा नगर ब्लॉक का प्रदर्शन

दूसरी ओर, इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मीणा के नेतृत्व में आगर रोड से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। यहां पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट से वाहनों के खराब होने और गन्ने का उपयोग एथेनॉल में होने से शक्कर के दाम बढ़ने का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, राजेश सिंह राणा, चैन सिंह चौधरी और अभिषेक लाला ने संबोधित किया। इस मौके पर देवराज यादव, प्रकाश सोलंकी, अर्पित यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीया सचिन, दीपेश जैन, वरुण शर्मा, रेणुका गांधी, सीमा पटेल, भेरू सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण राठौर, हर्षवर्धन यादव, सतीश शुक्ला, राजेंद्र सोलंकी, अजय कुसुमारिया, रजनी शर्मा, पीयूष चौधरी, मयंक चौहान, अभिजीत बैरागी, गोलू, हेमंत पवार, कोली, राजीव सिंह राणा, चेतन पवार, अहमद नूर, गणेश मीणा, धनेश राठी, नीलेश दुबे और राजेंद्र चंदेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button