सेहतनामा
लायंस क्लब उज्जैन कपल का मधुमेह जांच शिविर संपन्न, मिले 6 नए मरीज
डॉ. राहुल नागर के क्लिनिक पर आयोजित शिविर में 37 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

लायंस क्लब उज्जैन कपल द्वारा डॉ. राहुल नागर के क्लिनिक पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरजी पाठक और लायंस ऑफ उज्जैन के समन्वयक नरेंद्र खंडेलवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष वंदना एस अग्रवाल और सचिव रेखा अग्रवाल ने किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 37 व्यक्तियों की मधुमेह जांच की गई, जिनमें 6 नए मरीज सामने आए। कार्यक्रम के दौरान क्लब के चार्टर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सरला अग्रवाल, रितेश-पूजा शर्मा, अजय-पुष्पा गर्ग, महेश-निशा हरभजनका, अमित-अनुराधा गुप्ता, वाईके दूबे, निशा दूबे, शुभम् नागर और सुनील बी अग्रवाल उपस्थित रहे।



