राजनीति
असम चुनाव: उज्जैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव बने तिनसुकिया विधानसभा के मुख्य प्रभारी
राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व, कल असम के लिए होंगे रवाना

उज्जैन। आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उज्जैन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें असम प्रदेश की तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अर्पित यादव ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु एवं युवक कांग्रेस असम प्रदेश प्रभारी मितेन्द्र दर्शन का आभार व्यक्त किया है। अपने चुनावी दायित्वों का निर्वहन करने और संगठन के कार्य हेतु वे कल असम के लिए रवाना होंगे।



