लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में नियुक्ति: सतीश राठौर बने युवा इकाई के प्रदेश महासचिव
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रधान महासचिव सावन जायसवाल ने जारी किया आदेश

उज्जैन। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मध्य प्रदेश युवा इकाई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने सतीश राठौर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महासचिव (युवा) नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के प्रधान महासचिव (युवा) सावन जायसवाल द्वारा की गई है। 10 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नियुक्ति पत्र में सतीश राठौर को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी के अनुशासन का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की प्रतिलिपि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हाजी साहब को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।



