पाठशाला
पर्यटन दिवस पर बालिकाओं ने किया शौर्य प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने भी दण्ड प्रदर्शन करके दिखाया, आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं से की बातचीत

उज्जैन। पर्यटन दिवस के अवसर पर उज्जैन शहर में प्रतिवर्ष की तरह कपिल यार्दे द्वारा आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत संस्था सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट -कार्ड द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं द्वारा अलग अलग कई मंचों पर शौर्य प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बालिकाओं से बातचीत की तथा बालिकाओं का शौर्य प्रदर्शन देखा। उन्हें देख वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बालिकाओं से दण्ड लेकर स्वयं भी दण्ड प्रदर्शन करके दिखाया। उक्त कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, संभाग आयुक्त, महापौर, विधायक, एसपी, कमिश्नर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी, स्वामी मुस्कुराके सहित अन्य उज्जैनवासी भी उपस्थित थे। संस्था कार्ड से परियोजना समन्वयक अमृता चतुर्वेदी, करुणा शितोले, छवि कदम तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाएं उपस्थित रही।



