खेल

खेलो एमपी खेलो राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु उज्जैन के लय शर्मा और लक्ष्य शर्मा चयनित

ब्लाक स्तरीय जिला और संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद चयनित हुए उज्जैन के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी

उज्जैन। ब्लाक स्तरीय जिला और संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद उज्जैन के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी ज्वलंत शर्मा के सुपुत्र लय शर्मा और लक्ष्य शर्मा राज्य स्तरीय खेलों एमपी खेलो प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। भोपाल में हुए इनॉग्रेशन सेरिमनी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में साथ ही सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के मधुर गीतों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट पॉल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर विनीता, मैनेजर फादर जैकब और सभी शिक्षकों और खिलाड़ियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button