धर्म-कर्म
माघ पूर्णिमा पर मां चामुंडा का होगा स्वर्ण के वर्क से भव्य श्रृंगार
मंदिर को फूलों से सजाएंगे, सुबह जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसादी, शाम को भक्तों को हलवे की प्रसादी का वितरण किया जाएगा

उज्जैन। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर मां चामुंडा का स्वर्ण के वर्क से भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
भक्त समिति के संयोजक पंडित शरद चौबे एवं वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र शाह ने बताय कि मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। माघ पूर्णिमा की सुबह जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसादी का वितरण कर शाम को महा आरती कर भक्तों को हलवे की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।



