खेल
आठवीं नेशनल मास्टर गेम्स एथलीट में उज्जैन के दिनेश मालवीय ने जीते 3 सिल्वर मेडल
22 राज्यों के खिलाड़ी ने सहभागिता की

उज्जैन। संत ज्ञानेश्वर महाराज क्रीड़ा संकुल इंद्रायणी नगर पुणे (महाराष्ट्र) में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित आठवीं नेशनल मास्टर गेम्स एथलीट के अंतर्गत 400 मीटर दौड़ में उज्जैन के दिनेश मालवीय ने सिल्वर मेडल (द्वितीय स्थान), 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल (द्वितीय स्थान) और 5 किलोमीटर दौड़ में सिल्वर मेडल (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया।
मध्य प्रदेश एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने बताया कि इस इवेंट में 22 राज्यों के खिलाड़ी ने सहभागिता की थी। पीएसओ दिनेश मालवीय विधायक महेश परमार की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। मालवीय की इस उपलब्धि पर स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।



