खेल

अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में दिखाई खिलाड़ियों ने प्रतिभा

द्वितीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता संपन्न, 7 स्कूलों ने लिया हिस्सा

उज्जैन। उज्जैन डिस्ट्रिक्ट जंप रोप एसोसिएशन के तत्वावधान में अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में ‘द्वितीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 7 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के डायरेक्टर राहुल पंड्या, एकेडमिक डायरेक्टर सरोज वागले, सीसीओ राखी मेहता और उप-प्राचार्य पल्लवी दिवाकर उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत बुके और माला से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका दिव्या चौहान, अभिषेक परमार, परीक्षित पंड्या और सोनू प्रजापति, धीरेंद्र सिंह गौड़ ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिसोदिया ने किया और इस दौरान मध्य प्रदेश जंप रोप सचिव मुकुंद झाला विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button