खेल

रोमांचक मुकाबले में वार्ड 13 को हराकर वार्ड 20 एक बार फिर बनी चैंपियन, अनिमेष को मिली साइकिल

निःशुल्क नीलम ट्रॉफी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 

उज्जैन। संस्था लक्ष्य द्वारा आयोजित निःशुल्क नीलम ट्रॉफी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबले में वार्ड 20 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड 13 को 5 विकेट से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। वार्ड 20 की टीम एक बार फिर इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है।
फाइनल की विजेता टीम को 33,000 रुपये और उपविजेता टीम को 5,000 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अनिमेष को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया और उन्हें उपहार स्वरूप स्पोर्ट साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई अन्य उपहार भी दिए गए। पूरे टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार सर सय्यद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल की ओर से दिया गया, जिनके प्रतिनिधि के रूप में इकबाल उस्मानी ने उपस्थित होकर उपहार वितरित किए।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, समाजसेवी सैयद आबिद अली मीर, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, अंजू जाटवा, स्वाति सिंह, रेणुका गांधी, सोनिया ठाकुर, अर्पित यादव, बबलू खींची, पार्षद प्रकाश शर्मा, समीरउल हक, पवन यादव, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष उषा मालवीय, मोहनसिंह पलदुना, पार्षद पति मुजीब सुपारिवाला, सुधीर राणा, हाजी फईम सिकंदर और मंसूर अली पटेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कमल टेटवाल, सुभाष परमार, संतोष चौहान, इरशाद कुरैशी, इरफान राइन, अब्बास लश्करवाला, नासिर लाला, नईम शाह, सुखी बग्गा, जाहिर बाबा, श्यामकुमार मालवीय, बालकृष्ण मालवीय और रईस मंसूरी ने किया।
फाइनल मैच में अंपायरिंग की भूमिका मुकेश बडोनिया और अमीन खान ने निभाई, जबकि शफी खान ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। कार्यक्रम का संचालन असलम लाला ने किया और आभार आसिफ खान ने माना। उक्त जानकारी प्रचार सचिव सोहेल कुरैशी और प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।

Related Articles

Back to top button