जेईई मेन्स में स्टेनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, यशवंत चौहान ने 99.5 प्रतिशत हासिल कर बढ़ाया मान
स्टेनफोर्ड स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स में लहराया परचम, तीन छात्रों ने हासिल किए श्रेष्ठ अंक

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित स्टेनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्कूल के मेधावी छात्र यशवंत चौहान ने 99.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर असाधारण सफलता प्राप्त की है। वहीं, अनिरुद्ध सिंह राजपूत ने 99.1 प्रतिशत और अनिरुद्ध नेमा ने 98.3 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. कात्यायन मिश्र और डॉ. जया मिश्र ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों और विद्यालय के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। प्रिंसिपल साधना वालिया ने इसे विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण बताया, जबकि वाइस प्रिंसिपल विकास जोशी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों की सफलता में उनके अथक परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और अभिभावकों व शिक्षकों के सही मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



