धर्म-कर्म

सनातन परिषद में महंत महावीर नाथ संभाग और काशीराम पाटीदार बने जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में निकलेगी शोभायात्रा 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने की नियुक्ति, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिलेगी मजबूती
उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने उज्जैन संभाग में संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के तहत ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति एवं पीठाधीश्वर महंत महावीर नाथ को उज्जैन संभागीय अध्यक्ष और समाजसेवी एवं सनातन धर्म रक्षक काशीराम पाटीदार को उज्जैन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर कोट महारानी मंदिर के पुजारी कुलदीप शास्त्री ने कहा कि ये नियुक्तियां सनातन धर्म के संरक्षण, प्रसार और सिंहस्थ 2028 की सफल तैयारियों की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में 26 फरवरी को एक भव्य स्वागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह चल समारोह ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रातः 10 बजे प्रारंभ होकर पिपलिनका, खाक चौक, आगर रोड, चामुंडा माता मंदिर, टावर चौक, सिंधी कॉलोनी, दीनदयाल कॉम्प्लेक्स, नानाखेड़ा बस स्टैंड, शांति पैलेस और अष्ट विनायक सिद्धि विनायक मंदिर होते हुए राजाराम रिसॉर्ट पर समाप्त होगा। समापन स्थल पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक बबलू यादव मित्र मंडल के साथ अनिल तेजनकर, सुनील गरवाल, विजय व्यास, दिनेश राठौर, श्रीराम पाटीदार, विनोद जोशी, मनीष दुग्गड़, राजा ठाकुर, अखिल दास, केबी पांड्या, अर्जुन आंजना, नितेश पाटीदार आदि ने सभी सनातन प्रेमियों से इस शोभायात्रा में भाग लेकर सनातन धर्म की मजबूती में योगदान देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button