ट्रेंडी और कलरफुल सैंडल्स देंगी आपको गॉर्जियस लुक
आउटफिट के साथ-साथ मैचिंग फुटवियर न हो, तो फैशन अधूरा सा

बात पार्टी की हो और आउटफिट के साथ-साथ मैचिंग फुटवियर न हो, तो फैशन अधूरा सा लगता है। इन दिनों अलग-अलग रंगों की स्टाइलिश सैंडल्स काफी पसंद की जा रही हैं। सेलिब्रिटीज से लेकर कॉलेज गोइंग और वर्किंग वूमन तक, कलरफुल फुटवियर का यह ट्रेंड हर जगह हिट है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से सही कलर और पैटर्न चुनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं:

एंकल लूप ओपन टो सैंडल
वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप किसी भी ब्राइट या पेस्टल कलर की एंकल लूप ओपन टो सैंडल कैरी कर सकती हैं। ऐसी सैंडल आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं और आपके कैजुअल या पार्टी लुक के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

गोल्ड टोंड चेन पैटर्न
गोल्ड टोंड चेन पैटर्न वाली कलरफुल सैंडल्स आपके मैचिंग या कंट्रास्ट आउटफिट के साथ एकदम शानदार लगेंगी। आप इसे पहनकर न सिर्फ अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं, बल्कि किसी भी खास मौके को यादगार और खुद को आकर्षक बना सकती हैं।

स्लिंग बैक पंप्स बैकस्ट्रैप
अगर आप किसी ट्रेंडी फुटवियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए स्लिंग बैक पंप्स बैकस्ट्रैप सैंडल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। अपने पसंदीदा रंग की इस तरह की सैंडल को आप किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से पेयर कर पहन सकती हैं।

पॉइंटेड ब्लॉक हील
अगर आपको फुटवियर पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत सैंडल या फ्लैट्स शामिल करती हैं, तो अब आप ट्रेंडी कलर्स में पॉइंटेड ब्लॉक हील सैंडल को अपने किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ऐसे सैंडल डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

क्रॉस स्ट्रैप वेज सैंडल
आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए खूबसूरत क्रॉस स्ट्रैप वेज सैंडल को भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। अलग-अलग रंगों में मौजूद इस तरह के सैंडल डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और कम्फर्ट के साथ स्टाइल के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।



