सेहतनामा

उज्जैन जिला हार्ट सेफ डिस्ट्रिक्ट बनने की ओर अग्रसर…

'दिल से कहो अपने मोहनजी है न', निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर अभियान जारी

तराना विधानसभा के रूपाखेड़ी एवं घट्टिया विधानसभा के ग्राम घट्टिया एवं पिपलिया मोलू में शिविर संपन्न

9 मार्च को नागदा, इंगोरिया, बासखेड़ी एवं शहर के हीरामिल की चाल में शिविर आयोजित

उज्जैन। पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से संपूर्ण उज्जैन जिले में ‘दिल से कहो अपने मोहनजी है न’ निशुल्क ह्रदय जांच शिविर अभियान जारी है। अभियान की श्रृंखला में शनिवार को तराना विधानसभा के ग्राम रूपाखेड़ी एवं घट्टिया विधानसभा के ग्राम घट्टिया एवं पिपलिया मोलू में शिविर संपन्न हुए।

अभियान के मुख्य संयोजक एवं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत उज्जैन जिले के 100 से अधिक स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला में शनिवार को तराना विधानसभा के ग्राम रूपाखेड़ी में गोकुलदास हॉस्पिटल, इंदौर के सहयोग से एवं घट्टिया विधानसभा के ग्राम घट्टिया में अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर व ग्राम पिपलिया मोलू में अमलतास हॉस्पिटल, देवास के सहयोग से शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में क्षेत्र की जनता जनार्दन ने उत्साह से सहभागिता की एवं ह्रदय जांच, परामर्श एवं उपचार का निःशुल्क लाभ लिया। शिविरों में चिह्नित किए गए मरीजों को आयुष्मान अंतर्गत निशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन हेतु विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।

9 मार्च सोमवार को जिले में चार स्थानों पर शिविर:

खोईवाल ने आगे बताया कि आगामी 9 मार्च सोमवार को नागदा के सिविल अस्पताल में सन कृष्णा हॉस्पिटल, बड़नगर विधानसभा के इंगोरिया में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर, घट्टिया विधानसभा के बासखेड़ी में अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर एवं शहर के हीरा मिल की चाल में अमलतास हॉस्पिटल देवास के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में इन अस्पतालों के हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी एवं इको तक की जांच निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

आव्हान एवं अपील:

प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान अंतर्गत आयोजित निशुल्क जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक जितेंद्र पांडे, विधायक सतीश मालवी, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विवेक जोशी, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, पूर्व विधायक नारायण परमार, पूर्व विधायक रुड़मल राठौर, पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया, मदन सांखला, श्याम बंसल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, इकबाल सिंह गांधी, रूप पमनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जैन, डॉ रवि सोलंकी, मीना जोनवाल, सोनू गहलोत, वीरेंद्र कांवरिया, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह राणावत, रामलाल मालवी, किशोर खंडेलवाल, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, कान सिंह राठौड़,जिलाधीश रोशनकुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, मनोज मकवाना, विपुल धारीवाल, राहुल डोडिया, हितेंद्र राठौर, विराग मिश्रा, शांतिलाल गोखरू,कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, लाड सिंह गुर्जर, होकम बडा़ल, जितेंद्र परमार, कमल बिलोनीया, अजय मकवाना, नटवर गुर्जर,सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर,दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी,अमृतेष त्रिवेदी , विकास करपरीया, नटवर गुर्जर, मनोहर गुर्जर, राजदीप चावड़ा,राजेश चौधरी, मनोज नागदेव, कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चोधरी,अर्जुन गोमे, बद्रीलाल हेरा, पवन मकवाना,चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया, सोरभ चोहान, भूरे खां, मुकेश चंदावत, रमेश परमार , जगदीश पचरंगिया,लखन परमार, नारायण पटेल,विकास बाड़ोलियासहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील शहरवासियों से की है।

Related Articles

Back to top button